Apne bachon ko seekhayen

Hot posts

featured/recent

Apne bachon ko seekhayen

Mohib Tahiri /محب طاہری
0

 अपने बच्चो को सिखाइये

================



रसूल अल्लाह ﷺ ने फ़रमाया : हर पैदा होने वाला बच्चा दीने फितरत पर पैदा होता है लेकिन उसके माँ बाप उसे यहूदी, नस्रानी या मजूसी बना लेते हैं।

(सहीह बुख़ारी : 4775)


यह सिलसिला अक़ाइद व इबादात और सीरत से मुताल्लिक़ सवाल ओ जवाब का मज्मूआ है जिससे बच्चे और बड़े दोनों सीख सकते हैं।


सवाल : आपका रब कौन है? 

जवाब : मेरा रब अल्लाह तआला है। 


सवाल : अल्लाह तआला कहाँ है? 

जवाब : अल्लाह तआला आसमानो से ऊपर अर्श पर मुस्तवी है। 


सवाल : हम पर सबसे बड़ा वाजिब कौन-सा है?

जवाब : तौहीद - अल्लाह को तमाम इबादात मे अकेला मानना 


सवाल : तौहीद की कितनी क़िस्मे हैं? 

जवाब : तौहीद-ए-रबूबियत, तौहीद-ए-उलूहियत, तौहीद अस्मा-व-सिफ़ात


सवाल : तौहीद-ए-रबूबियत की तारीफ़ क्या है? 

जवाब : अल्लाह तआला को उसके कामो मे अकेला मानना, जैसे पैदा करना, रिज़्क़ देना, बारिश बरसाना


सवाल : तौहीद-ए-उलूहियत की तारीफ़ क्या है? 

जवाब : अल्लाह को ही सच्चा इलाह मानना, हर क़िस्म की इबादत उसी के लिए करना, जैसे रूकु, सज्दा, क़ुर्बानी, नज़्र-ओ-नियाज़, मदद माँगना वग़ैरह 


सवाल : तौहीद अस्मा-ओ-सिफ़ात

जवाब : यह ऐतक़ाद रखना कि अल्लाह के अस्मा-ओ-सिफ़ात मे उस जैसा कोई नही 


सवाल : सबसे बड़ा गुनाह कौन-सा है? 

जवाब : अल्लाह के साथ शिर्क करना 


सवाल : शिर्क क्या है? 

जवाब : अल्लाह के अलावा या उसके साथ किसी और की इबादत करना 


सवाल : लोगो मे सबसे पहले शिर्क कब शुरू हुआ? 

जवाब : हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की क़ौम मे सबसे पहले शिर्क शुरू हुआ 


सवाल : हज़रत नूह अलैहिस्सलाम की क़ौम मे शिर्क शुरू होने का सबब क्या था? 

जवाब : नेक लोगो के बारे में ग़ुलू करने की वजह से 


सवाल : ग़ुलू का मतलब क्या है? 

जवाब : किसी इंसान की तारीफ़ व ताज़ीम मे मुबालग़ा करना, अल्लाह की सिफ़ात मे मिलाना 


सवाल : नेक लोगो के बारे में ग़ुलू का क्या मतलब है? 

जवाब : उनके असल मक़ाम व मर्तबे से ज़्यादा उनकी तारीफ़ व ताज़ीम करना 


सवाल : ग़ैरुल्लाह की क़सम खाने का हुक्म क्या है? 

जवाब : शिर्क असग़र है (जो शख़्स क़सम खाना चाहे तो वह सिर्फ़ अल्लाह तआला की क़सम खाए या ख़ामोश हो जाये) 


सवाल : क्या वालिदैन या किसी दूसरे की क़सम खाना जाइज़ है? 

जवाब : जाइज़ नही है 


सवाल : मुर्दों को पुकारने का हुक्म क्या है? 

जवाब : मुर्दों को पुकारना, उनसे मदद माँगना, शिर्क अकबर है। 


सवाल : ग़ैरुल्लाह के लिए ज़िब्ह, सजदा करने का हुक्म क्या है? 

जवाब : शिर्क-अकबर है, इस्लाम से ख़ारिज कर देने वाले आमाल मे से है।


सवाल : अल्लाह के यहाँ अमल क़ाबिल-ए-क़बूल कब होंगे? 

जवाब : जब वह अमल ख़ालिस अल्लाह की रज़ामंदी के लिए हो और नबी करीम ﷺ की सुन्नत के मुताबिक़ हो। 


सवाल : मुहम्मद रसूलुल्लाह का मतलब क्या है? 

जवाब : अल्लाह पाक ने उन्हें इंसानो की तरफ़ पैगंबर बना कर भेजा


सवाल : हमारे नबी ﷺ और उनके वालिद और दादा का नाम बताइये? 

जवाब : मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह बिन अब्दुल मुत्तलिब बिन हाशिम 


सवाल : क्या मुहम्मद ﷺ के बाद कोई नबी आएगा? 

जवाब : आप ﷺ ख़ातमुन्नबीयीन है और क़यामत तक कोई नबी नही आएगा। 


सवाल : नबी ﷺ कब और कहाँ पैदा हुए? 

जवाब : नबी ﷺ मक्का मुकर्रमा मे पैदा हुए 


सवाल : किस उम्र मे आप ﷺ पर वह्य नाज़िल हुई? 

जवाब : जब आप ﷺ 40 साल के हुए


सवाल : नबी ﷺ ने कहाँ हिजरत की? 

जवाब : मदीने की तरफ़ 


सवाल : हिजरत के बाद आप ﷺ मदीने कितने साल रहे?

जवाब : 10 साल 


सवाल : उम'महातुल मोमिनीन कौन हैं? 

जवाब : अज़वाज मुतह्हरात नबी ﷺ की बीवीयाँ


सवाल : अज़वाज मुतह्हरात के नाम बताइये?

जवाब : ख़दीजा-बिन्ते-ख़ुवैलिद, सौदा-बिन्ते-ज़मआ, आयशा-बिन्त-अबूबक्र, हफ्सा-बिन्ते-उमर, ज़ैनब-बिन्ते-ख़ुज़ैमा, उम्मे सलमा बिन्ते अबी उमैया, जुवेरिया बिन्ते अल-हारिस, ज़ैनब-बिन्ते-जहश, उम्मे हबीबा बिन्ते अबू सुफ़ियान, मेमूना-बिन्ते अल-हारिस, सफ़िया-बिन्ते-हुयी


सवाल : नबी ﷺ की बेटीयो के नाम बताइये? 

जवाब : ज़ैनब, रूक़य्या, उम्मे कुलसुम, फ़ातिमा रज़ियल्लाहु अन्हुम 


सवाल : नवासा-ए-रसूल के नाम बताइये? 

जवाब : हसन व हुसैन रज़ियल्लाहु अन्हुम अजमईन 


सवाल : हज़रत हसन और हुसैन के वालिदैन कौन हैं?

जवाब : अली बिन अबी तालिब और फ़ातिमा बिंते मुहम्मद ﷺ

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)